*बच्चों के लिए ज्ञान विज्ञान का नया केंद्र,विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे*

रविन्द्र कुमार,संपादक/ पटना/ 30 दिसंबर 2025 :: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर में नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का विस्तृत निरीक्षण किया।
युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।
इस आधुनिक विज्ञान केंद्र को राज्य सरकार ने युवाओं और छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विकसित किया है। सीएम ने परिसर के विभिन्न भागों, इंटरैक्टिव गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों और प्रयोगशालाओं का जायजा लिया तथा गुणवत्ता व समयबद्धता पर संतुष्टि जताई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइंस सिटी को पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाए तथा इसमें अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण और बायोटेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषयों पर फोकस बढ़ाया जाए।

सीएम ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की प्रेरणा से बने इस केंद्र से बिहार के बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। यहां डिजिटल प्लैनेटेरियम, 3डी थिएटर और हैंड्स-ऑन एक्टिविटी जोन जैसी सुविधाएं होंगी, जो शिक्षा को रोचक बनाएंगी।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह परियोजना राज्य सरकार की ‘विकास पुरुष’ नीतीश कुमार की विजन का हिस्सा है, जो शिक्षा और नवाचार पर जोर देती है।

#NitishKumar #ScienceCityPatna #APJAbdulKalam #BiharEducation #RajendraNagar #BiharNews #नीतीशकुमार #विज्ञानशहर #बिहारविकास #कलासंस्कृतिएवंयुवाविभाग #बिहार #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
