*गोड्डा में पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने संगीत सम्राट जुबीन गर्ग की याद में नाहोर का पेड़ लगाया*

तिलक चंद्र प्रसाद /गोड्डा,झारखंड /27 नवंबर 2025 :: झारखंड के गोड्डा जिले के कोरका गांव में पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता अमित कुमार मंडल ने असम के महान संगीत सम्राट जुबीन गर्ग की याद में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने निवास स्थल के फूलों के बगीचे में “नाहोर” नामक एक पेड़ का पौधा रोपा।
यह आयोजन असम से आए प्रकृति प्रेमी और जुबीन गर्ग के प्रशंसक तिलक चंद्र प्रसाद तथा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार साह की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ। अमित कुमार मंडल ने पौधे के माध्यम से जुबीन गर्ग की याद को सजीव रखने और इस पौधे की देखभाल तथा संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।
जुबीन गर्ग असम ही नहीं पूरे भारत में अपने बहुमुखी संगीत और अभिनय के लिए विख्यात थे। वे ‘संगीत सम्राट’ के रूप में पहचाने जाते थे और अपनी आवाज़ के जादू से लाखों दिलों को छूने वाले गायक थे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली समेत लगभग 40 भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाए, जिससे उन्होंने भारतीय संगीत जगत में अमूल्य योगदान दिया।

उन्होंने असमिया संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। जुबीन गर्ग की लोकप्रियता की वजह से उन्हें “असम की आवाज़” कहा जाता था। उनका निधन इसी साल सिंगापुर में हुआ, जिससे पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि जुबीन गर्ग दिलों की धड़कन थे, और उनके नाम पर लगाया गया नाहोर का पौधा उनके संगीत और प्रेम की यादों को सदा जीवित रखेगा। यह पौधा फल-फूल कर उनकी अमर स्मृति का प्रतीक बनेगा और उनके समर्थकों तथा संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 
इस अवसर पर तिलकचंद प्रसाद ने कहा कि इस पहल के जरिए हम जुबीन गर्ग के संगीत और व्यक्तित्व की विरासत को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।
#जुबीनगर्ग #संगीतसम्राट #झारखंड #गोड्डा #नाहोरपौधा #अमितकुमारमंडल #स्मृति #प्रकृतिप्रेमी #संगीत_से_संपर्क
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
