*बिहार की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/ 26 नवंबर 2025 :: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने आज पदभार ग्रहण के बाद पहली बार मीडिया के सामने अपने विभाग की आगामी योजनाओं और प्राथमिकताओं को विस्तार से साझा किया।
मंत्री ने कहा कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाना विभाग की मुख्य प्राथमिकता है।
मंत्री अरुण प्रसाद ने आगे बताया कि इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है, जिन्हें जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक भी की, जिसमें सचिव श्री प्रणव कुमार, निदेशक संस्कृति कार्य निदेशालय श्रीमती रूबी, संयुक्त सचिव श्री महमूद आलम, उप सचिव सुश्री कहकशां सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
अरुण शंकर प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि युवा वर्ग को संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जाएगी ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े और इसका विस्तार हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विभाग की धनराशि के उचित उपयोग एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से बिहार को सांस्कृतिक और युवा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर किया जाएगा।यह प्रयास बिहार को एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने एवं युवाओं को सशक्त बनाने में सहायक होगा।
#कला_संस्कृति_विकास #अरुण_शंकर_प्रसाद #बिहार_युवा_संस्कृति #बिहार_सांस्कृतिक_विरासत #कला_संस्कृति_युवा_विभाग
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
