*आइकॉन राजन कुमार की अपील पर मुंगेर के मजदूरों ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने का लिया संकल्प*

युधिष्ठिर महतो /मुंगेर (बिहार)/23 अक्टूबर 2025 :: चुनाव आयोग के आइकॉन राजन कुमार ने मुंगेर के टेटीया बंबर इलाके में मजदूरों से मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की अपील की।

6 और 11 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में वोटिंग सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए, उन्होंने युवाओं को जागरूक करने का अभियान चला रखा है। मजदूर उत्साहित दिखे और “पहले मतदान, फिर जलपान” का नारा देते हुए वोट डालने का वादा किया।

बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक राजन कुमार, जो चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से दुनिया भर में मशहूर हैं, मूल रूप से मुंगेर के हैं। वे विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। उनका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवा वोटर्स को लोकतंत्र की ताकत समझाना है। मजदूरों ने संकल्प लिया कि वे लोग इसबार निश्चित रूप से वोट देंगे।
#आइकॉन_राजन_कुमार #बिहार_चुनाव2025 #मतदाता_जागरूकता #मुंगेर_मजदूर #वोट_डालो #चार्ली_चैपलिन_द्वितीय #युवा_मतदाता #मतदान_संकल्प #बिहार_विधानसभा #लोकतंत्र_की_ताकत #बिहारविधानसभाआमनिर्वाचन2025 #निर्वाचनआयोग# मुख्यनिर्वाचनपदाधिकारी #बिहार #विनोदसिंहगुंजियाल# मनोजकुमारसिंह #रत्नांबरनिलय #निवेदितासिन्हा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
