*तेजस्वी यादव में अपने एक बयान में कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत दिए गये दस हजार रूपये महिलाओं को लौटाने होंगे, यह राशि कर्ज के रूप में दी गई है*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/23 अक्टूबर 2025 :: जनता दल( यू )के राज्य कार्यालय में कल बुधवार को को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जद(यू) ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उनकी बयानबाजी को झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा और मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने पार्टी राज्य कार्यालय में प्रेस वार्ता कर तेजस्वी के महिला रोजगार योजना वाले बयान का खंडन किया।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी का दावा कि महिलाओं को दी गई 10,000 रुपये की राशि कर्ज है और लौटानी पड़ेगी, पूरी तरह गलत है। यह राशि उद्यमिता के लिए सहायता है, जिसे वापस करने की कोई बाध्यता नहीं।

प्रवक्ताओं ने नीतीश कुमार की दूरदर्शिता की तारीफ की। उन्होंने बताया कि ‘जीविका’ योजना नीतीश का ब्रेन चाइल्ड है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। वर्ल्ड बैंक से शुरू यह योजना अब केंद्र की ‘आजीविका’ बन चुकी है।

उन्होंने तंज कसा कि तेजस्वी को महिलाओं के मुद्दों पर बोलने से पहले अपनी शिक्षा और शासन अनुभव पर सोचना चाहिए, जहां उनका इतिहास निराशाजनक रहा है।

वार्ता में विकास के आंकड़े गिनाए गए: नीतीश नेतृत्व में 50 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित, 1.21 करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता, बिजली उत्पादन 700 मेगावाट से बढ़कर 8,800 मेगावाट।
उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधा कि सीट बंटवारे पर अव्यवस्था है, घटक दल ‘फ्रेंडली फाइट’ लड़ रहे हैं, जो गठबंधन के टूटने का संकेत है। जनता अब झूठे वादों पर नहीं, काम और सुशासन पर भरोसा करती है। महिलाओं के लिए सम्मान के प्रतीक नीतीश कुमार ही हैं।

#नीतीश_कुमार #तेजस्वी_यादव #जदयू_हमला #महिला_रोजगार_योजना #जीविका_योजना #बिहार_चुनाव2025 #एनडीए_विकास #महागठबंधन_कांड #सुशासन_बिहार #महिला_सशक्तिकरण #राजीवरंजनप्रसाद #नवलशर्मा #महेशदास
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
