*महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को CM फेस बनाने जाने पर बिहार की जनता और कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल — एजाज अहमद*

पटना/23 अक्टूबर 2025 :: आज पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.
इस संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी और आईआईपी के प्रमुख नेता जुटे थे। महागठबंधन ने स्पष्ट रूप से संदेश देने की कोशिश की कि पूरा गठबंधन एकजुट है।

इस संयुक्त प्रेस वार्ता में महागठबंधन के द्वारा सर्वसम्मति से तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री फेस घोषित किया गया.

इस पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि महागठबंधन का यह कदम बिहार की जनता की चाहत को पूरा करता है। इससे तेजस्वी के प्रति जनसमर्थन और मजबूत हुआ है और महागठबंधन कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया।

एजाज ने तेजस्वी की घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया, जिसमें हर घर नौकरी, जीविका दीदियों को लोन माफी, संविदा कर्मियों की नियमितीकरण, कम्युनिटी मोबिलाइजर को 30,000 रुपये मासिक वेतन शामिल हैं। इसके अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘माई बहिन मान’ योजना से 30,000 रुपये सालाना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, पेंशन 1,500 रुपये करने का वादा समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन पर जनता का व्यापक विश्वास तेजस्वी ने जीता है। 14 नवंबर को परिवर्तन की बयार तेज होगी। लोग ‘खटारा’ सरकार से तंग आ चुके हैं और तेजस्वी के नेतृत्व में तेज रफ्तार वाली सरकार चाहते हैं।

#तेजस्वी_यादव #महागठबंधन #बिहार_चुनाव2025 #सीएम_फेस #आरजेडी #जनता_समर्थन #नौकरी_वादा #जीविका_दीदी #परिवर्तन_बिहार #माई_बहिन_मान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
