*सूचना लिपिक आलोक दत्त पाठक का हुआ आकस्मिक निधन*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 नवम्बर 2025 :: सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के प्रेस शाखा में कार्यरत सूचना लिपिक आलोक दत्त पाठक का आकिस्मक निधन 22 नवम्बर की रात हृदयाघात से हो गया। स्व पाठक जनवरी, 2026 में सेवा निवृत होने वाले थे।
प्रेस शाखा में कार्यरत रहने के कारण उनकी पत्रकारों के बीच मित्रबद्ध संबंध था। पत्रकारों द्वारा उनके परिजन को दुख प्रकट करने और सांत्वना देने की सिलसिला लगातार चल रहा है। स्व पाठक मृदुभाषी, कर्तव्य के प्रति निष्ठावान कर्मी थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उनके आकस्मिक निधन पर 24-11-2025 को अपराह्न 4 बजे से एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विदित हो कि दिनांक-22 एवं 23 नवम्बर को विभागीय कार्यालय में राजकीय अवकाश रहने के कारण यह शोक सभा 24.11.2025 को कार्यदिवस में आयोजित की गई।
सूचना निदेशक वैभव श्रीवास्तव द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोक सभा में विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#आलोक_दत्त_पाठक_शोक #वैभव_श्रीवास्तव #सूचना_जनसंपर्क_विभाग_बिहार #पत्रकार_मित्र #शोक_सभा #स्मृति_एवं_श्रद्धांजलि #हृदयाघात_निधन #कर्मठ_कर्मी #पटना_समाचार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
