*कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार और करोड़ों बिहारियों की आन-बान और शान हैं*

रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/24 नवंबर 2025 :: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिले अभूतपूर्व जनादेश के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ बिहार के नेतृत्वकर्ता ही नहीं बल्कि करोड़ों बिहारियों की शान, सम्मान और गौरव हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सामाजिक समरसता की सराहना की, जो बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जा रहे हैं।

राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने बिहार की जनता के विश्वास को दर्शाया है और वे इस जनादेश को बिहार के समग्र विकास और खुशहाल भविष्य के लिए संकल्पित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जदयू और एनडीए का प्रयास रहेगा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी सुविधाएं और बेहतर हों, ताकि हर नागरिक को उसका हक मिले। इस जीत के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और जनता से जुड़ाव मुख्य कारण हैं।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने बिहार के विकास के कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा भी की और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यह मुलाकात बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है, जो जनादेश के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
#NitishKumar #RajeevRanjanPrasad #BiharVictory2025 #JDUNDAsuccess
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
