*महागठबंधन में चल रहा है शह मात का खेल – जयंत राज*
*नीतीश सरकार शिक्षकों के हित में निरंतर कर रही है काम – सुनील कुमार*

पटना/11 दिसम्बर 2024 :: आज बुधवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज और माननीय शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ एवं वरीय नेता प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने महिला संवाद यात्रा को लेकर श्री लालू प्रसाद यादव द्वारा दिए गए बयान को अशोभनीय और निंदनीय करार दिया। माननीय मंत्री ने कहा कि श्री लालू प्रसाद यादव की ओछी टिप्पणी से प्रदेश सहित पूरे देशभर की आधी आबादी का अपमान हुआ है और महिलायें कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है इसलिए विपक्षी गठबंधन में दबाव की राजनीति चल रही है।

माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज ने कहा कि महागठबंधन में शह मात का खेल चल रहा है। सत्ता की महत्वकांक्षा में सभी घटक दल एक-दूसरे की पैर खींच रहे हैं और प्रदेश की जनता भी उनके इस खेल को बखूबी समझ रही है। माननीय मंत्री ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सफाया होना तय है। साथ ही उन्होंने श्री लालू प्रसाद यादव के बयान पर भी कड़ी भर्त्सना की और कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी माँगनी चाहिए।

माननीय शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों एवं विशेष परिस्थितियों के निमत्त ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई और 15 दिसंबर तक चलेगी। सभी चरणों के सक्षमता परीक्षा पूरी होने के बाद समान्य शिक्षकों के लिए उदार और सरल ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति लाई जाएगी। माननीय मंत्री ने कहा कि तिरुहत उपचुनाव के परिणाम को लेकर पार्टी गहनता से समीक्षा करेगी। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार निरंतर काम कर रहे हैं।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान #श्रवणकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
