*बेगूसराय ‘रिंकू हत्याकांड’ में पटना हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; IPS विकास वैभव को सौंपी जांच की कमान, पुलिस की थ्योरी की खारिज*

🌹==========================🌹
#न्यूज़हाईलाइट्स:
*पुलिस की थ्योरी फेल*: पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय पुलिस की ‘आत्महत्या’ वाली क्लोजर रिपोर्ट को किया खारिज।
*तेज-तर्रार नेतृत्व*: आईजी विकास वैभव के अधीन विशेष टीम करेगी मामले का ‘पुन अनुसंधान’ (Re-investigation)
*कोर्ट की फटकार*: स्थानीय पुलिस की लापरवाही और साक्ष्यों को नजरअंदाज करने पर माननीय न्यायालय ने जताई सख्त नाराजगी।
*न्याय की उम्मीद*: पीड़िता की बेटी तेजस्विनी कुमारी की याचिका पर कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला।
🌹==========================🌹 
रविंद्र कुमार,संपादक/पटना/बेगूसराय/12 अप्रैल 2026 :: बिहार के प्रशासनिक गलियारों और न्यायपालिका में उस वक्त हलचल मच गई, जब पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बेगूसराय के चर्चित ‘रिंकू कुमारी संदिग्ध मौत मामले’ की जांच का जिम्मा सूबे के सबसे भरोसेमंद और तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में शुमार विकास वैभव (IG) को सौंप दिया। न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकल पीठ ने स्थानीय पुलिस की अब तक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उनकी जांच रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
*क्या है मामला?*

यह मामला 4 अप्रैल 2021 का है, जब बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन रिंकू कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल परिसर में मिला था। मृतका की बेटी तेजस्विनी कुमारी ने आरोप लगाया था कि उनकी मां की हत्या जमीन के पैसे (करीब 15 लाख रुपये) के विवाद में पड़ोसियों द्वारा की गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसे महज एक आत्महत्या बताकर केस बंद करने की कोशिश की थी।
*हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी*

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और वित्तीय विवाद जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि निष्पक्ष जांच के बिना न्याय संभव नहीं है और बेगूसराय पुलिस पर भरोसा न जताते हुए जांच की कमान आईजी विकास वैभव को सौंप दी।
*विकास वैभव का संकल्प*

वर्तमान में बिहार राज्य योजना पर्षद के सलाहकार (आईजी) के पद पर तैनात विकास वैभव ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा कि, “माननीय उच्च न्यायालय ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। न्याय की सार्थकता ही हमारी प्राथमिकता है।”

इस आदेश के बाद न केवल बेगूसराय पुलिस महकमे में हड़कंप है, बल्कि आम जनता के बीच न्याय की एक नई किरण जागी है। लोगों का मानना है कि ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के प्रणेता विकास वैभव की टीम इस जटिल गुत्थी को सुलझाने में सफल होगी।

#VikasVaibhav #PatnaHighCourt #JusticeForRinkuKumari #BiharPolice #BreakingNews #BiharNews #IPSVikasVaibhav #LawAndOrder #JusticeDelayedNotDenied #LetsInspireBihar #BegusaraiNews
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
#biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
शिक्षाJuly 12, 2026*महिला कॉलेज डालमिया नगर में संस्थापिका प्रिंसिपल स्व. सत्या शाही की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई*
शिक्षाJuly 11, 2026‘बंसल क्लासेज’ मेधावी प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा-राजीव रंजन प्रसाद
राजनीतीJuly 8, 2026बांकीपुर चुनाव से उम्मीदवार के रूप में खड़ा होना प्रशांत किशोर के राजनीतिक करियर की ‘सबसे बड़ी भूल’ – राजीव रंजन प्रसाद*
