*वैशाली में सर्दी से राहत: भीष्म नारायण और ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े*

डेरुआहा ग्राम(वैशाली)/ 27 दिसंबर 2025 :: वैशाली के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र मियां छपरा कोठी , डेरुआहा ग्राम में U P BC Door Windows CEO भीष्म नारायण और समर्थ नारी समर्थ भारत के संयुक्त तत्वावधान में सर्दी के मौसम में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ा और कंबल का वितरण किया गया।
शांति देवी की अध्यक्षता में गर्म कपड़ों और कंबल वितरण आयोजित समारोह में बोलती हुई समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सभा की महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े देकर आत्मीय सुख मिलता है। ठंड के मौसम में मैं हर साल गर्म कपड़ों का वितरण करते आई हूं।आज जरूरत है हर नागरिक अपने अगल बगल के जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा और कंबल देकर मानवता की रक्षा करने में आगे आए।

U PBC Door Windows Manufacturing company के CEO श्री भीष्म नारायण ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिय मैं हमेशा आगे ही रहूंगा ,कंबल का विवरण होते देख लोगों ने कहा कि भीष्म नारायण ने ग्राम कपड़ों और कंबल वितरण कर सर्दी से ठिठुरते असहायों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया ।
CEO भीष्म नारायण ने कहा कि गर्म कपड़ों और कंबल वितरण कर लोगों को यह एहसास दिलाया कि समाज में अभी भी मानवता खत्म नहीं हुई है ।

इस अवसर पर सजला देवी ,मुन्नी कुमारी राखी देवी , शोभा देवी , कृष्ण साह , अनीता कुशवाहा , रेणु महतो, रोशनी कुमारी ,नरेश शर्मा,नागेंद्र महतो रामजी साहनी, जगदीश साहनी , तपेश्वर राम, शांति देवी , मोनी देवी,रिंकी साह, मिन्तो कुमारी पड़ी साह , रामदेव राम , प्रिया सिंह , लीला यादव, रूनी देवी , कृष्ण देवी सहदेव साहनी सरस्वती देवी। पारवती देवी इत्यादि उपस्थित थी।

#WinterRelief #VaishaliDistribution #SamartNariSamartBharat #BhishmaNarayan #MayaShrivastava #BiharSocialWork #HelpNeedy #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
