*नीतीश कुमार पर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा हावी होती दिख रही*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना/ 15 दिसंबर 2025 :: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक मुस्लिम महिला को नियुक्ति पत्र सौंपते समय उनके द्वारा जबरन उसके चेहरे से हिजाब हटाना न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला भी है।

अहमद ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “यह घटना एनडीए सरकार की मुस्लिम समाज के प्रति नकारात्मक सोच को उजागर करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा और RSS को प्रसन्न करने की होड़ में लग गए हैं, जिससे बिहार में संघ की विचारधारा हावी होती नजर आ रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सभी नागरिकों को अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करने की पूर्ण स्वतंत्रता है।

मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत्य असहनीय है। इससे न केवल मुस्लिम महिलाओं का अपमान हुआ, बल्कि पूरे महिला समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंची है.

उन्होंने मांग की कि नीतीश कुमार तत्काल सार्वजनिक माफी मांगें,क्योंकि इन्होंने पूरे महिला समाज का अपमान किया है.

#BiharPolitics #NitishKumar #RJD #HijabControversy #MuslimWomenRights #ReligiousFreedom #PatnaNews #NDAGovernment #Eajajahmad
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
