*मेरा यह ताज सिर्फ मेरी सफलता नहीं, बल्कि हर उस लड़की की जीत है, जो बड़े सपने देखती है-ऐश्वर्या वर्मा*

अमेरिका/रविन्द्र कुमार,संपादक/ 04 दिसंबर 2025 ::बिहार मूल की युवा आकांक्षी ऐश्वर्या वर्मा को 13वें वार्षिक ग्लोबल वुमन फेस्टिवल के अवसर पर मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का ताज पहनाया गया।
आपको बता दे कि ऐश्वर्या वर्मा, जो चार साल पहले अमेरिका आई थीं और वहां मास्टर्स डिग्री पूरी कर चुकी हैं, अब AI इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में अपने सफल करियर के साथ-साथ महिला शिक्षा, नेतृत्व और STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया है।

इस सम्मान समारोह का आयोजन AmPowering की ओर से किया गया, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख उत्सव है।ग्लोबल वुमन फेस्टिवल महिला नेतृत्व और उपलब्धियों को समर्पित एक विश्वव्यापी मंच है, जहां महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

ऐश्वर्या वर्मा को यह पुरस्कार उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।इस उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतवासियों में गर्व की लहर दौड़ गई है।

ऐश्वर्या ने इस अवसर पर कहा कि यह ताज उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और वे आगे भी महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगी।

ऐश्वर्या की इस उपलब्धि पर वॉशिंगटन की भारतीय समुदाय और पटना में उनके परिवार ने हर्ष और गर्व के साथ जश्न मनाया जा रहा हैं.
प्रतिवर्ष आयोजित यह आयोजन महिलाओं को प्रेरित करता है कि वे अपने सपनों को साकार करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
#मिसइंडियावॉशिंगटन2025 #ग्लोबलवुमनफेस्टिवल #महिलाअधिकार #AmPowering #Aishwarya_Verma #Miss_India #13th_Annual_Global_Women #Patna_News #BiharNews18
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
