*रोहतास में आर्ष इंडिया हेल्थ फाउंडेशन के 12वें स्थापना दिवस पर विकास वैभव ने ग्रामीण चिकित्सकों को #LetsInspireBihar अभियान के लिए जागरूक किया*

रविन्द्र कुमार,संपादक/ पटना/ 01 दिसंबर 2025 :: रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के सदर अस्पताल सभागार में आर्ष इंडिया हेल्थ फाउंडेशन के 12वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए ग्रामीण चिकित्सकों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों को संबोधित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा की गहरी जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वे न केवल इलाज बल्कि लोगों में जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य की नींव है।
विकास वैभव ने #LetsInspireBihar अभियान के तहत हर ग्राम-नगर तक स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यमिता के संदेशों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 2047 तक ऐसा विकसित बिहार बनाना है, जहां किसी को भी स्वास्थ्य, शिक्षा या रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश या देश जाने की आवश्यकता न पड़े।
इसके लिए हमें जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर, सामाजिक समरसता के साथ आर्थिक वृद्धि और उद्यमिता की क्रांति को बढ़ावा देना होगा।

उन्होंने फाउंडेशन से जुड़े लगभग 23,000 ग्रामीण चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत बिहार की प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी। विकास ने यह भी स्पष्ट किया कि यह यात्रा बहुत सक्रिय है और बिहार के समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रही है।
#LetsInspireBihar #आर्षइंडिया #ग्रामीणचिकित्सक #स्वास्थ्यजागरूकता #सामाजिकसेवा #विकासवैभव #बिहारसशक्तीकरण #स्वच्छबिहार #समृद्धबिहार #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार2025
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
