*आज का शपथ ग्रहण मेरे जीवन का एक नया अध्याय है,जनता के विश्वास पर खरा उतरने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हूँ – मैथिली ठाकुर*

रविन्द्र कुमार,संपादक/ पटना/ 01 दिसंबर 2025 :: बिहार की सबसे युवा विधायक और सुप्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने विधानसभा के 18वें सत्र के प्रथम दिन मधुबनी पेंटिंग वाली पारंपरिक पीली साड़ी और मैथिली परंपरा की पाग पहनकर भव्य आगाज किया।
शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हैं।
सदन के भीतर उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और अपनी विरासत एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। मैथिली ठाकुर ने विधायकों और जनता से वादा किया कि वे राज्य के विकास, खासकर लोक संस्कृति और युवाओं के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
उनका यह कदम बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक माना जा रहा है।उनकी यह प्रस्तुति विधानसभा सत्र में नए युवा और सांस्कृतिक आयाम जोड़ने वाली रही, जिससे सदन में उत्साह बढ़ा।

#मैथिलीठाकुर #बिहारविधानसभा #युवा_विधायक #मैथिलीसंस्कृति #मधुबनीपेंटिंग #लोकगायिका #शपथग्रहण #बिहार2025 #मैथिलीपाग #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
