*’दीए और मोमबत्ती पर पैसा बर्बाद मत करो, क्रिसमस से सीखो’- अखिलेश यादव,सपा,प्रमुख*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली/ लखनऊ/19 अक्टूबर 2025 :: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में हर साल दिवाली से पहले होने वाले दीपोत्सव पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इस पर खर्च हो रहा धन समझ से परे है. इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने दिवाली की तुलना क्रिसमस से कर दी. वहीं अब अखिलेश यादव के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

दिपावली को लेकर दिए अखिलेश यादव के बयान पर पूरे देश में चौतरफा बवाल मचा है. विश्व हिंदू परिषद ने भी अखिलेश यादव के बयान पर जमकर विरोध जताया है.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,जो दीपावली पर क्रिसमस के कसीदे पढ़ रहे हैं। दीपमालिका के दियों ने इनका दिल इतना जला कि 100 करोड़ हिंदुओं को नसीहत देकर बोले कि ‘दीए और मोमबत्ती पर पैसा बर्बाद मत करो, क्रिसमस से सीखो।’

आगे विनोद बंसल ने कहा कि स्वयं को यदुवंशी बताने वाले जिहादियों और धर्मांतरणकारी गैंगों के इन कथित मसीहा को हिंदुओं से अधिक ईसाई प्यारे हैं। स्वदेशी से अधिक विदेशी त्योहारों पर बलिहारे हैं।

जब ईसाइयत का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से मनाई जाने वाली दिवाली की रीति रिवाज व तौर तरीकों के लिए, हिंदू समाज को अब ईसाइयों से सीख लेनी पड़ेगी!! भगवान् श्री राम और श्री कृष्ण की पावन धरा पर अवैध धर्मांतरण का नंगा नाच ऐसे ही नेताओं के संरक्षण में हुआ जो अपने कैबिनेट में भी जिहादी और अपराधियों की भरमार रखते थे।
समाजवादी पार्टी और राम चरित मानस को जलने वाली गैंग के मुखिया कह रहे हैं कि “भगवान् प्रभु श्री राम जी के नाम पर एक सुझाव है – दुनिया में इस समय क्रिसमस का समय है पूरी शहर जगमगा जाते हैं और महीनों जगमगाकर रखते हैं, वे लोग। उन्हीं से सीख लो बस। क्यों खर्चा करना बार बार दियों का मोमबत्ती का और यह दिमाग लगाना।”
दो महीने बाद आने वाला विदेशी मान्यताओं का क्रिसमस तो इन्हें लग रहा है कि आ ही चुका किंतु दो दिन बाद की दिपावली पर हमारे कुम्हार भाइयों के हाथों से बने दो दियों की खरीद से PDA के ढकोसलेबाजों को दिवाली पर अपना दिवाला निकलता दिख रहा है।
अखिलेश पर कटाक्ष करते हुए विनोद बंसल ने कहा कि अरे कुछ तो शर्म करो टीपू!! अयोध्या की जगमगाहट और हिंदुओं की खुशी से इतनी जलन ठीक नहीं है।
शायद इसीलिए इनकी पार्टी को लोग समाजवादी नहीं, ‘असमाजवादी पार्टी’ के नाम से अधिक जानते हैं!

#अयोध्या_दीपोत्सव #विनोद_बंसल #अखिलेश_यादव #दीपावली_विवाद #हिंदू_समाज #विश्व_हिंदू_परिषद
#दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
