*कायस्थ सभा ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा प्रथम वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /11 अगस्त 2025 :: कायस्थ सभा,ग्रेटर फरीदाबाद की प्रथम वार्षिक आम सभा 10 अगस्त रविवार को कैफे स्माइली, वर्ल्ड स्ट्रीट रोड, निकट चंदिला चौक पर आयोजित हुई.

सभा को मुख्य अतिथि डॉ. अनूप श्रीवास्तव जी IRS राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संबोधित किया।सभा में डॉ. अनूप श्रीवास्तव जी ने समाज के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और संगठन के भावी योजनाओं की दिशा तय की गई . 
इस अवसर पर डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने भरी सभा में आगाज किया कि वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के माध्यम से कायस्थ समाज को आर्थिक, सामाजिक ओर राजनीतिक रूप से सुदृढ़ बनाएंगे और उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बताया हैं.

साथ ही उन्होंने सभा में उपस्थित कायस्थ जन समूह को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सामाजिक योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज को डिजिटल प्लेटफार्म पर k कार्ड बनाकर जोड़ रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कायस्थ सभा,ग्रेटर फरीदाबाद के चित्रांश बंधुओ से आग्रह किया कि आप सभी लोग “डिजिटल प्लेटफार्म पर k – card” से जुड़ जाए और इससे होने वाले लाभ का फायदा उठाएं.
सभा के दौरान कार्यक्रम के आयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि ये कार्यक्रम ग्रेटर फरीदाबाद के कायस्थ समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के सैकड़ो चित्रांश बंधु बांधव उपस्थित थे.

#कायस्थसभा #ग्रेटरफरीदाबाद #डॉअनूपश्रीवास्तव #अखिलभारतीयकायस्थमहासभा #प्रभातश्रीवास्तव
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 13, 2026*वैश्विक संकट पर जेडीयू की पैनी नज़र: अमेरिका-ईरान तनाव और टीएमसी के भविष्य पर राजीव रंजन प्रसाद ने दिया बड़ा बयान*
मनोरंजनJune 12, 2026*स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन पर है आधारित आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में नजर आएंगे राकेश बेदी*
शिक्षाJune 12, 2026*संपादकीय: शिक्षा की राजधानी पटना में ‘बंदूक’ और ‘बही-खाता’—कहीं दिशा तो नहीं भटक रहे हमारे कोचिंग संस्थान?
राजनीतीJune 11, 2026*बंगाल में TMC का किला ढह रहा: जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा दावा, विधायकों ने ममता से तोड़ा नाता*
