*कार्यक्रम में 15 देशों से आये बौद्ध भिक्षुओं ने प्रतिष्ठापना के दौरान पवित्र श्लोकों का पाठ किया*

पटना /29 जुलाई 2025 :: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप’ शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘यह बिहार में हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। हमने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मारक स्तूप के निर्माण की निरंतर निगरानी की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह अद्वितीय और शीघ्रता से पूरा हो।’ उन्होंने कहा, ‘यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज वैशाली में इसका लोकार्पण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परिसर का डिज़ाइन पर्यावरण के अनुकूल भी है ताकि आगंतुकों को एक सुखद अनुभव प्राप्त हो।’
स्मारक वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम में चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, तिब्बत, म्यांमार, भूटान, वियतनाम, मलेशिया, लाओस, कंबोडिया, मंगोलिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया जैसे 15 बौद्ध देशों के भिक्षुओं की सहभागिता रही है।
बड़ी संख्या में भिक्षुओं ने प्रतिष्ठापना के दौरान पवित्र श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान, बौद्ध भिक्षुओं ने मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक चिह्न, औपचारिक वस्त्र और एक पुस्तक भेंट करके उनका स्वागत किया।
यह स्तूप का निर्माण भवन निर्माण विभाग कि ओर से किया गया है।

#बुद्धसम्यकदर्शनसंग्रहालय #नीतीशकुमार #नरेंद्रमोदी #राजनाथसिंह #अमितशाह #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #अशोकचौधरी 
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
