*विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे राज्य सरकार की ‘बर्बरता’ करार देते हुए कड़ी निंदा की*

रविंद्र कुमार,संपादक/कोलकाता, 24 दिसंबर 2025 :: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे राज्य सरकार की ‘बर्बरता’ करार देते हुए कड़ी निंदा की है।
प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित जिहादी हमलों के विरोध में आयोजित किया गया था। विहिप समर्थकों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से नारे लगाए और बांग्लादेशी सरकार की कार्रवाइयों का विरोध जताया। 
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अचानक बल प्रयोग किया।नेत्रहीन प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं, जिसमें महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी के आरोप लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई महिलाओं के सिर फट गए और वे खून से लथपथ हो गईं। कुछ प्रदर्शनकारियों को सड़क पर घसीटा गया, जबकि उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन आधिकारिक आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हैं।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान जारी कर कहा, “जिहादियों पर ममता और हिंदुओं पर बर्बरता… यह बंगाल के शासन की सच्ची कहानी है।
बांग्लादेश के जिहादी शासन के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन था, लेकिन पीड़ित हिंदुओं पर टीएमसी गुंडों की तरह बंगाल पुलिस ने लाठियां बरसाईं। यह कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि बांग्लादेशी घटनाओं का ट्रेलर जैसा है। 
हम घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।”पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राज्य सरकार ने प्रदर्शन को ‘अवैध’ बताते हुए बल प्रयोग को उचित ठहराया है। 
विपक्षी दल भाजपा ने इसे ‘हिंदू-विरोधी षड्यंत्र’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है। घटना ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर बांग्लादेश सीमा से सटे राज्य में अल्पसंख्यक मुद्दों के संदर्भ में।
#बांग्लादेशदूतावासप्रदर्शन #कोलकातालाठीचार्ज #विहिपनिंदा #पश्चिमबंगालपुलिस #हिंदूहिंसा #ममताबनर्जी #बंगालकानूनव्यवस्था #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
