*नीतीश कुमार ने पटना में नवनिर्मित एमएलए (विधायक) आवासों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

रविंद्र कुमार,संपादक /पटना 23 नवंबर 2025 :: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ पर स्थित नवनिर्मित एमएलए (विधायक) आवासों का निरीक्षण किया है। ये आवास बेहद आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और विधायकों के रहने के लिए अत्यंत आरामदायक बनाए गए हैं।
पूरे आवास परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है। प्रत्येक फ्लैट पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या अंकित है, जिससे आवंटन प्रक्रिया में आसानी होगी।

पटना में लगभग 44.41 एकड़ में फैले इस आवास परिसर में कुल 246 डुप्लेक्स फ्लैट तैयार किए गए हैं, जो 243 नए विधायकों और अतिरिक्त तीन फ्लैट के लिए हैं। हर फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है।
इसके अलावा एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवास की सुरक्षा और रखरखाव कड़े तौर पर हो और विधायकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
नीतीश कुमार ने इसके साथ ही जे.पी. गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। वहां विकसित हो रहे पार्क, बैठने की जगह, लाइटिंग और वॉकवे को देखकर उन्होंने कार्य को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

पार्क के किनारों पर मजबूत रेलिंग लगवाने और लैंडस्केपिंग को आकर्षक बनाने की भी बात कही, ताकि लोग सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में घूम सकें। इस निरीक्षण में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।
#BiharMLAResidence #NitishKumar #JPGangaPathS #ब्यूटीफिकेशन
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
