*नीतीश कुमार ने सारण जिले के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदाताओं से वोट करने की अपील की*

रविंद्र कुमार ,संपादक/सारण/ 23 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के मांझी, मकेर, दरियापुर तथा वैशाली जिले के गोरौल में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने मांझी से जद(यू) प्रत्याशी रणधीर सिंह, एकमा से धूमल सिंह, बनियापुर से भाजपा के केदार नाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, तरैया से जनक सिंह, परसा से जद(यू) के छोटेलाल राय, गरखा (सुरक्षित) से लोजपा (आर) के सीमांत मृणाल, सोनपुर से भाजपा के विनय कुमार सिंह, वैशाली से जद(यू) के सिद्धार्थ पटेल, लालगंज से भाजपा के संजय कुमार सिंह और महुआ से लोजपा (आर) के संजय सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

नीतीश ने कहा कि एनडीए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। पिछले 20 वर्षों से विकास पर फोकस है, जिससे बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। सभाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं और सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। जनसमर्थन के लिए नीतीश कुमार ने सबको धन्यवाद दिया।

#नीतीश_कुमार #एनडीए_प्रत्याशी #बिहार_चुनाव2025 #सारण_सभा #वैशाली_चुनाव #विकास_वादा #जदयू_भाजपा #लोजपा #जनसमर्थन #सुशासन_बिहार #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
