*विहिप झारखंड कार्यसमिति बैठक का धनबाद में समापन, संस्कृति रक्षा व सेवा कार्यों पर जोर*

रविन्द्र कुमार, संपादक /धनबाद, 28 दिसंबर 2025 :: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) झारखंड प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का समापन रविवार को कतरास बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला में केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह के उद्बोधन के साथ हुआ।

प्रांत, विभाग और जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वाधीन भारत में स्वाभिमान की कमी से संस्कृति नष्ट करने की साजिशें चलती रहीं।

सनातन मूल्यों, आचार पद्धति और मंदिर परंपराओं की रक्षा के लिए ही वीएचपी की स्थापना हुई थी।अम्बरीष सिंह ने परिवारों में संस्कारों के क्षरण पर चिंता जताते हुए गोरक्षा, सेवा, धर्म प्रसार और सामाजिक समरसता पर विशेष कार्य करने का आह्वान किया।

प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि 12 से 18 जनवरी तक मकर संक्रांति समरसता दिवस, माघ पूर्णिमा पर रविदास जयंती, रामोत्सव और 14 जनवरी को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। समिति सुदृढ़ीकरण और आयाम विस्तार का निर्णय लिया गया।

प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने सभी का आभार माना और हजारीबाग के सेवा कार्यों का जिक्र कर सभी जिलों में विस्तार की अपील की।
बैठक में क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने प्रांत के नए दायित्व घोषित किए। 
दुर्गा वाहिनी संयोजिका कीर्ति गौरव, मातृशक्ति सहसंयोजिकाओं शशि शर्मा-अनिमा पांडे, सविता सिंह और कीर्ति सुमन मोदी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो ने जयघोष के साथ समापन कराया। क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे, गोरक्षा पालक त्रिलोकी नाथ बागी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#विहिप #झारखंड #धनबाद #संस्कृतिरक्षा #गोरक्षा #सामाजिकसमरसता #बजरंगदल #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अपराध एवं अनुसंधानOctober 17, 2026*कान्दु समाज की ज़मीन पर अवैध निर्माण से औरंगाबाद में तनाव, ओबरा पुलिस पर निष्क्रियता और शह देने का गंभीर आरोप*
पत्रकारिताOctober 12, 2026*मलेशिया में गूंजा भारत का डंका: ‘मिसेज एशिया’ डॉ. रोहिणी झा बनीं ‘मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल 2026’ की ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन’*
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
