*रांची महानगर ने गीता जयंती पर बजरंग दल का भव्य शौर्य संचलन*
रांची, 21 दिसंबर 2025 :: गीता जयंती के पावन अवसर पर बजरंग दल रांची महानगर ने शास्त्री मैदान, चुटिया से एक भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया। 
सैकड़ों कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, जो भगवद्गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बना। संचलन का शुभारंभ ध्वजारोहण और सामूहिक प्रार्थना से हुआ, उसके पहले शौर्य सभा में प्रमुख वक्ताओं ने गीता की महत्ता पर प्रकाश डाला।
बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अधर्म के पक्ष में कोई भी हो, उसकी हत्या नहीं—संहार करने की सीख हमें गीता देती है।” उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से पूरे देश में बजरंग दल गीता जयंती मना रहा है, जिसमें शौर्य यात्राएं, संचलन और सभाएं हो रही हैं।

महतो ने जोर देकर कहा, “भगवद्गीता के 700 श्लोक जीवन की हर चुनौती से लड़ने का रहस्य सिखाते हैं। दुनिया में कोई अन्य धर्मग्रंथ की जयंती नहीं मनाई जाती, क्योंकि गीता स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के श्रीमुख से कुरुक्षेत्र के मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर प्रकट हुई।”महतो ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। 
उन्होंने कहा, “राम मंदिर की यह जीत सहज नहीं मिली—हमारे 3,75,000 पूर्वजों ने बलिदान दिया। आज झारखंड में विधर्मी ताकतें जातिवाद और प्रांतवाद के जरिए अराजकता फैला रही हैं, गृहयुद्ध की साजिश रच रही हैं।
हिंदू समाज को सतर्क रहना होगा।”संचलन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। घोष दलों ने अग्रिम पंक्ति में वादन किया, उसके पीछे गणवेशधारी बजरंग दल कार्यकर्ता, फिर अन्य संगठन और महिलाएं कतारबद्ध रहीं।
नारे गूंजे—’जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’, ‘राम लखन जानकी—जय बोलो हनुमान की’, ‘अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है’, ‘हिंदुओं का बल—बजरंग दल’, ‘बजरंग दल के तीन आधार: सेवा, सुरक्षा और संस्कार’।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रांची जिला प्रशासन ने किए। स्थानीय हिंदू संगठनों, धार्मिक-आध्यात्मिक समूहों ने पुष्प वर्षा, शरबत-जल-चना वितरण स्टॉल लगाकर स्वागत किया। संचलन शास्त्री मैदान से सरस्वती शिशु मंदिर, मंडा टांड़, श्रीराम मंदिर, इंदिरा गांधी चौक, बहु बाजार, गणपत नगर, ऑक्सफोर्ड स्कूल होते हुए वापस समाप्त हुआ।

समापन पर प्रसाद वितरण हुआ।कार्यक्रम में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रचार-प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन, आरएसएस रांची विभाग बौद्धिक प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, बजरंग दल प्रांत सह विद्यार्थी प्रमुख अमर प्रसाद, दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव, विभाग मंत्री रविशंकर राय, जिला अध्यक्ष कैलाश केशरी, जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार, जिला संयोजक विक्रम साहू समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह संचलन गीता के संदेशों को सशक्त हिंदू एकता के साथ जोड़ने का प्रतीक बना।
#गीताजयंती #बजरंगदल #शौर्यसंचलन #रांची #विहिप #रंगनाथमहतो #हिंदूएकता #झारखंड #जयश्रीराम #भगवद्गीता #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मApril 18, 2026*केरल: ‘लव जिहाद’ और मंदिरों के अधिग्रहण पर विहिप का कड़ा रुख, मिलिंद परांडे ने राज्य सरकार को घेरा*
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
