*भूमाफिया पर लगाम लगाओ, सेवाएं ऑनलाइन बनाओ, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश*

रविंद्र कुमार संपादक /पटना/18 दिसंबर 2025 :: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज ज्ञान भवन, पटना में आयोजित एक दिवसीय ‘भूमि सुधार-जनकल्याण कार्यशाला’ में राज्य के सभी अपर समाहर्ता (राजस्व), उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विभाग की कमियों को दूर करने और भूमाफिया-दलालों से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, “भूमि सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, सरल और आम लोगों के लिए सुलभ बनाएं। अंचल कार्यालयों को भूमाफिया व दलालों से मुक्त कर विभाग को स्वच्छ व भरोसेमंद बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के बीच सरकार का सकारात्मक संदेश पहुंचना चाहिए।” 
उन्होंने फीडबैक अब सीधे आम नागरिकों से लेने का ऐलान किया, ताकि वरीय अधिकारियों पर निर्भरता कम हो।उपमुख्यमंत्री ने फर्जी दस्तावेजों को चिन्हित कर तत्काल समाहर्ता को सूचित करने, प्रत्येक अंचल कार्यालय में शिकायत पेटी लगाने (जिसे केवल अंचलाधिकारी खोलेगा), और 31 दिसंबर तक सभी विवरण उपलब्ध कराने के लिए 15 दिनों की समयसीमा तय की। 
आगामी जिलावार यात्राओं में आयुक्त व समाहर्ताओं के साथ कार्यों की समीक्षा होगी।सकारात्मक 5 के तौर पर अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र, स्थानांतरण में प्राथमिकता देंगे, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सिन्हा ने संकल्प दोहराया, “स्वच्छ विभाग, पारदर्शी व्यवस्था और जनता को समयबद्ध न्याय हमारा लक्ष्य है।”यह पहल बिहार में भूमि विवादों और अवैध कब्जे की समस्या को दूर करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है, जहां लाखों मामले लंबित हैं।

#VijaySinha #BhoomiSudhar #BiharRevenue #BhumiMafia #JanKalyan #PatnaWorkshop #NitishGovernment #BiharPolitics #LandReform #AanchalAdhikari #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
