*नीतीश सरकार की महिला रोजगार योजना : कल 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की मदद*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना 27 नवंबर 2025 :: बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता में शामिल महिला रोजगार योजना के तहत कल 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की सीधे आर्थिक सहायता जमा की जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।
योजना के जरिए हर जिले की महिलाएं आसानी से स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले चरण में 10,000 रुपये दिए जाएंगे। छह महीने बाद उनके स्वरोजगार की प्रगति के आधार पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा और ग्रामीण हाट बाजारों का विकास कर उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को इस नई शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता है कि बिहार की हर महिला मजबूत और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बने। यह पहल महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#नीतीशकुमार #महिलारोजगार_योजना #बिहारसरकार #महिलासशक्तिकरण #स्वरोजगार #आत्मनिर्भर #आर्थिकसहायता #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
