*नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी NDA की सरकार, पराजय की आशंका से बिगड़े विपक्ष के बोल – राजीव रंजन*
रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /13 नवंबर, 2025 :: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की आहट के बीच राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मतगणना के संकेत साफ तौर पर एनडीए के पक्ष में हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनना तय है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेताओं की बौखलाहट और विवादास्पद बयान इस बात का प्रमाण हैं कि राजद और महागठबंधन अपनी हार स्वीकारने लगे हैं।
श्री प्रसाद ने कहा कि विपक्ष ने पहले से ही चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर और मतगणना प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर शंका जताकर जनता के जनादेश का अपमान किया है। उनके अनुसार, महागठबंधन के कुछ नेता सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं ताकि हार की स्थिति में भ्रम और अव्यवस्था फैलाई जा सके।
जेडीयू प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि महागठबंधन के नेता डर और निराशा में ऐसे बयान दे रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अराजकता नहीं, बल्कि स्थिरता चाहती है।
राजीव रंजन प्रसाद ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेताओं के ‘बिगड़े बोल’ और चुनाव आयोग पर हमले यह साबित करते हैं कि उन्हें अपनी हार का साफ अनुमान हो चुका है। उन्होंने व्यंग्य किया कि राजद व उसके सहयोगी अब “मुंगेरी लाल के हसीन सपनों” से बाहर आ चुके हैं और जनादेश के सामने हथियार डालने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रामक प्रचार से दूर रहते हुए मतगणना के परिणाम का शांतिपूर्वक इंतजार करें।
#BiharElection2025 #JDU #सुनीलसिंह #एमएलसी#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
