*संगठन के प्रति नित्य सकारात्मक सोच के साथ कार्यकर्त्ता करें प्रतिदिन कार्य : अंबरीश सिंह*

रांची /15 अक्टूबर 2024 :: विश्व हिंदू परिषद, पटना क्षेत्र ( झारखंड- बिहार) की एक दिवसीय बैठक आज रांची स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होरिजन में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क केंद्रीय प्रमुख अंबरीश सिंह के विशेष उपस्थिति संपन्न हुई।
बैठक में पटना क्षेत्र का तीनों प्रांतों के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रम तय की गई जिसमें 17 से 22 अक्टूबर बाल्मीकि जयंती सप्ताह, 11 से 17 नवंबर तक हुतात्मा दिवस, 23 से 30 नवंबर तक संस्कार सप्ताह व रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम, 12 से 18 दिसंबर तक शौर्य यात्रा, 7 से 15 जनवरी तक समरसता यात्रा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा संगठन का विस्तार कार्यकर्ताओं के परस्पर विश्वास व भरोसा पर होता है। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति नित्य सकारात्मक सोच के साथ प्रतिदिन कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा झारखंड एवं बिहार में रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिससे कई स्थानों पर जनसंख्या संतुलन हो चुकी है,
जिससे जहां एक ओर सांस्कृतिक अवधारणाओं पर आघात पहुंच रही है वहीं लव जिहाद एवं लैंड जिहाद जैसे कुकृतियों पर बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कई ऐसे धरायें चल रही है जो हिंदू को हिंदू से अलग करने का कुचेष्टा कर रही है, हमें समरस भाव को जागते हुए समाज में हिंदुत्व भाव को बनाए रखने के लिए निरंतर सेवा का कार्य करते रहना होगा।
बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, क्षेत्र बजरंग दल संयोजक जन्मेजय कुमार, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, क्षेत्र विधि प्रमुख अशोक श्रीवास्तव, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रांत मंत्री रणवीर कुमार, बजरंग दल प्रांत संयोजक प्रकाश पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र कुमार, दक्षिण बिहार मंत्री संजीव कुमार, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, झारखंड प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन उपस्थित थे।

#विश्वहिंदूपरिषद #बजरंगदल #आलोककुमार #डॉसुरेंद्रजैन #अंबरीशसिंह #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #बजरंगबागड़ा #परशुरामकुमार #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #चंद्रकांतरायपत #वीरेंद्रविमल #आनंदकुमार #डॉवीरेंद्रसाहू #मिथिलेश्वरमिश्र #सुरेंद्रप्रसादयादव #मनोजपोद्दार #जन्मेजयकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
